नैनीताल बस हादसा : 32 लोगों से भरी बस कालाढूंगी रोड से खाई में गिरी, 18 यात्री घायल


नैनीताल, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। यहां रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। 32 लोगों से भरी हुई बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 18 यात्री घायल हो गए। इसकी सूचना तुरंत एसडीआरएफ को दी गई, जिसके बाद एसडीआरएफ द्वारा राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल ने एसडीआरएफ को जानकारी दी कि कालाढूंगी रोड पर नालनी में एक बस खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें 32 लोग सवार थे। इस सूचना पर एसडीआरएफ के कमांडेंट मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार एसडीआरएफ रेस्क्यू टीमें पोस्ट रुद्रपुर, नैनीताल व खैरना से तत्काल रेस्क्यू के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। घटनास्थल पर पता चला कि इस बस में सवार लोग हरियाणा के हिसार से नैनीताल घूमने आए हुए थे।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर अन्य बचाव इकाइयों व स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए 18 घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम अभी भी मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही है।

–आईएएनएस

स्मिता/एसजीके


Related Articles

Latest News