अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता से आया भूकंप


काबुल, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम अफगानिस्तान के हेरात, बदगीस, फराह प्रांतों और आसपास के इलाकों में शनिवार को रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता से भूकंप आया, जिससे हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11.10 बजे आया, जिससे लोगों को अपने घरों से भागने पर मजबूर होना पड़ा।

चोट या क्षति के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं है।

अधिकारियों ने भी अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

–आईएएनएस

पीके/एबीएम


Related Articles

Latest News