लखनऊ शहर के सबसे व्यस्त चारबाग रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने 14 दिन का विशेष ट्रैफिक ट्रायल शुरू किया है।इसके तहत प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू कर दिया गया है। पुलिस का दावा है कि इस व्यवस्था से जाम की समस्या में राहत मिलेगी। ट्रायल सफल रहने पर इसे आगे भी लागू किया जा सकता है।ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए डीजीपी की तरफ से सख्त निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने शहर के 12 प्रमुख मार्गों(175 किलो मीटर) को चिह्नित किया गया है, जहां जाम की समस्या अधिक रहती है। इनमें चारबाग चौराहा तीन प्रमुख रूट कमता, जुनाबगंज और कानपुर रोड से जुड़ा होने के कारण सबसे संवेदनशील है।
नो-पार्किंग में खड़े वाहन क्रेन से उठाए जाएंगे
डीसीपी ने बताया कि सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने के लिए क्रेन की व्यवस्था की गई है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को तुरंत टो किया जाएगा।
स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों को माइक के जरिए नई व्यवस्था की जानकारी दी जा रही है, जबकि थ्री-व्हीलर एसोसिएशन के साथ बैठक कर उन्हें नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
नया ट्रैफिक प्लान लागू
इसी वजह से सबसे पहले रविवार को यहां विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। नई व्यवस्था के तहत आलमबाग से चारबाग जाने वाले वाहन अब रविंद्रालय तिराहे से सीधे दाहिने नहीं मुड़ सकेंगे। उन्हें केकेसी के पास यू-टर्न लेकर रविंद्रालय तिराहे से बाएं मुड़कर चारबाग जाना होगा।
समय-समय पर उच्चाधिकारी करेंगे निरीक्षण
व्यवस्था लागू होने के बाद से उच्चाधिकारी समय-समय पर व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे और जो भी कमियां सामने आएंगी, उन्हें दूर किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि यदि यह ट्रायल सफल रहता है तो इसे स्थायी रूप से लागू करने पर विचार किया जाएगा, जिससे चारबाग क्षेत्र में यातायात और अधिक सुगम हो सके।
यह सफल होने पर दूसरे मार्ग को किया जाएगा चिह्नित
डीसीपी ने बताया कि इस चौराहे पर व्यवस्था सफल होने के बाद इंजीनियरिंग कालेज से
पालीटेक्निक वाले मार्ग को चिन्हित किया जाएगा। यहां पर भी प्लान ब
