विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनाव जीतने का हर दांव खेल रहे हैं। वे हर दिन ऐसे फैसले ले रहे हैं जिससे आने वाले चुनावों में कांग्रेस को फायदा साफ नजर आ रहा है। अभी दो दिन पहले महिलाओं को रोडवेज में मंथली पास बनाने पर किराए में 90 फीसदी की छूट, मंत्रालयिक कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए निदेशालय के गठन और गिग वर्कर्स के खातों में 5-5 हजार रुपए डालने का ऐलान किया था। 19 नए जिलों के गठन के बाद सीएम गहलोत ने शुक्रवार 6 अक्टूबर को 3 नए जिलों के गठन का ऐलान किया था। अब जातिगत जनगणना के बयान साथ ही अलग अलग जातियों के लोगों को साधने के लिए 8 बोर्डों के गठन को मंजूरी दी है।
