दक्षिणी इजरायल में शनिवार को एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है। फिलीस्तीनी आतंकी संगठन हमास की ओर से भारी मात्रा में रॉकेट चलाए गए हैं। इसके बाद, इजराइल ने युद्ध की सूचना जारी की है। हमास की ओर से आये रॉकेट हमले में एक महिला की मौत हो गई और 16 और लोग घायल हो गए हैं। गाजा से इजराइल के अंदर घुसने के बाद, फिलिस्तीनी आतंकी समूह जो कुछ भी सड़क पर दिखता है, उसे मौके पर ही निष्क्रिय कर रहा है, और साथ ही नागरिकों पर फायरिंग भी हो रही है। इससे स्पष्ट होता है कि हमास के आतंकी निशाना सिर्फ़ इजराइल की सेना को ही नहीं बना रहा है। कुछ लोग इसे साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमले की तरह करार दे रहे हैं, जिसमें 175 लोगों की मौत हो गई थी।
