एनसीपी प्रमुख शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे। शरद पवार ने खरगे से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे। तीनों नेताओं की ये बैठक अब खत्म हो चुकी है। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर चर्चा हुई है।
