चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स 2023 के 14वें दिन के लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। भारत के लिए आज बड़ा दिन है, जहां उसकी नजरें 100 मेडल की संख्या को पार करने पर होगी। भारत को क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन व आर्चरी में गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद है। आपको बता दें कि मौजूदा एशियन गेम्स मेडल जीतने के लिहाज से ऐतिहासिक बन चुका है। भारत ने एशियन गेम्स 2023 में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड कायम किया है।
