लखनऊ : चला प्रशासन का बुलडोजर, एक ही दिन में 7.75 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया कब्जा

नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को सरोजनीनगर तहसील क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों पर बड़ी कार्रवाई हुई। प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने जेसीबी चलाकर दो गांवों से कुल 7 करोड़ 75 लाख रुपये बाजार कीमत की सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराई।नायब तहसीलदार तेजस्वी प्रकाश के नेतृत्व में ग्राम औरंगाबाद जागीर में खसरा संख्या 803, 805, 843, 1145 व 1146 की 0.557 हेक्टेयर जमीन पर बनी रेडीमेड बाउंड्रीवॉल, दुकानें व टीनशेड ध्वस्त कर 7.25 करोड़ की भूमि खाली कराई गई।

नायब तहसीलदार नगर निगम तेजस्वी प्रकाश ने बताया कि कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों में विरोध भी किया लेकिन बावजूद इसके दोनों जगह कार्रवाई पूरी तरह शांतिपूर्ण रही।इसके साथ ही ग्राम अशरफ नगर में अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव व एसडीएम अंकित शुक्ला के निर्देशन में खसरा संख्या 734/1 की 0.253 हेक्टेयर रास्ते की जमीन पर अवैध रूप से खड़ी बाउंड्रीवॉल तोड़कर 50 लाख की पांच सौ वर्गमीटर जमीन मुक्त कराई गई।

Related Articles

Latest News