उत्तर प्रदेश: होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 से, पेपर पहुंचाने की मॉक ड्रिल 23 अप्रैल को

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को पहली बार इस परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। परीक्षा एजेंसी इसको लेकर काफी गंभीर है और 23 अप्रैल को जिलों में परीक्षा केंद्रों तक पेपर पहुंचाने की मॉक ड्रिल भी होगी। परीक्षा को लेकर भर्ती बोर्ड ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी करे हैं।

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस परीक्षा को 74 जिलों में 1,053 केंद्रों पर आयोजित करेगा। परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी, एडमिट कार्ड, और अपडेट्स उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in और https://homeguard.up.gov.in/ पर उपलब्ध है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 25 से 27 अप्रैल तक 41,424 होमगार्ड स्वयंसेवक पदों के लिए परीक्षा आयोजित करेगा।25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली परीक्षा 41,424 (पुरुष/महिला) पदों पर भर्ती के लिए है। परीक्षा सुबह की पाली में दस से 12 बजे तक और दोपहर की पाली में दो से चार बजे तक होगी।परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी 17 अप्रैल को जारी की जाएगी। लिखित परीक्षा में सौ नंबर की वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। इसमें हाईस्कूल स्तर के सामान्य ज्ञान, हिंदी, और तर्कशक्ति के सवाल होंगे।

Related Articles

Latest News