लखनऊ: अग्निकांड का ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ल‍िया संज्ञान, कहा- घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। प्रदेश सरकार हर परिस्थिति में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। डिप्टी सीएम ने मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों को बुलाया एवं घटना में घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

विकास नगर इलाके में हुए अग्निकांड का संज्ञान लेते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

डिप्टी सीएम ने घटनास्थल पर ही जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर, मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, एनडीआरफ एवं अन्य अधिकारियों के साथ इस घटना में बचाव कार्यों को लेकर विस्तृत वार्ता की एवं पीड़ित परिवारों के रहने एवं भोजन व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

Related Articles

Latest News