महिला सशक्तिकरण की दिशा में हमें समग्र विचारधारा को अपनाना होगा: रविदास मल्होत्रा


लखनऊ, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मल्होत्रा ने बताया कि गुरुवार को संसद में महिला आरक्षण बिल पेश किया जाएगा। इससे जुड़े सभी बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी।

उन्होंने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि समाजवादी पार्टी हमेशा से ही महिला सशक्तिकरण का पक्षधर रही है। हमें इसका सपोर्ट किया है। लेकिन, जिस तरह से स्वरूप भाजपा इसे लेकर अपना रही है, उसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा जिस तरह का स्वरूप दिखा रही है, वो मूल रूप से अधूरा है, उसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।

समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मल्होत्रा ने कहा कि हम यह चाहते हैं कि महिलाओं को राजनीतिक मोर्चे पर भागीदारी मिले। हम इसके पक्षधर हैं। हमने इसका विरोध नहीं किया। लेकिन, इसके साथ ही हम यह भी चाहते हैं कि मौजूदा समय में महिलाओं को सामाजिक न्याय दिलाने की दिशा में भी कदम बढ़ाया जाए, ताकि महिला सशक्तिकरण से जुड़े समग्र विचारधारा को धरातल पर उतारा जाए और इस दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही को स्वीकार नहीं किया जाए।

सपा विधायक ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में हमें समग्र विचारधारा को अपनाना होगा। इसका अर्थ यह हुआ कि महिला सशक्तिकरण में दलित, पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक महिलाओं का भी आरक्षण होना चाहिए।

साथ ही, उन्होंने जातिगत जनगणना पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जातिगत जनगणना हो रही है। लेकिन, मैं मांग करता हूं कि जातिगत जनगणना हो, ताकि जाति के आधार पर सभी लोगों के मौजूदा स्थिति की तस्वीर साफ हो सके।

उन्होंने दावा किया कि सरकार की मंशा साफ नहीं है। सरकार यह नहीं चाहती है कि लोगों को सामाजिक न्याय मिले। सरकार को लोगों को सामाजिक न्याय दिलाने की दिशा में कदम बढ़ाना होगा, तभी जाकर आगे चलकर स्थिति साफ हो पाएगी। लेकिन, मौजूदा समय में इस तरह की स्थिति बनती हुई नजर नहीं आ रही है। फिलहाल, कुल मिलाकर समाजवादी पार्टी महिलाओं को आरक्षण दिलाने के पक्ष में है।

–आईएएनएस

एमएस/


Related Articles

Latest News