मैच देखने दुबई से लखनऊ आया नन्हा फैन:’घर में गैस नहीं, सिलेंडर बेचकर IPL देखने आए हैं’:बैनर लेकर इकाना पहुंचे फैंस

यह मैच काली और लाल मिट्टी की पिच पर हुआ। कुछ फैंस ‘घर में गैस नहीं, सिलेंडर बेचकर आईपीएल देखने आए हैं’ लिखा बैनर लेकर पहुंचे। मैच शुरू होने से पहले इकाना स्टेडियम के बाहर फैंस का सैलाब उमड़ा।36 डिग्री सेल्सियस की गर्मी और चिलचिलाती धूप फैंस के जोश के आगे बेअसर नजर आई। स्कूली बच्चे क्रिकेटर ऋषभ पंत और शुभमन गिल के पोस्टर लेकर पहुंचे। फैंस अपनी पसंदीदी टीम की कैप और टीशर्ट पहनकर आए। अपने चेहरे पर पसंदीदा टीम की पेंटिंग बनवाई।

कुछ फैंस रोहित शर्मा, एमएस धोनी और विराट कोहली का नाम लिखी टीशर्ट पहनकर पहुंचे। इकाना स्टेडियम पंत, पूरन, शमी, मयंक यादव, मिचेल मार्श जैसे स्टार खिलाड़ियों के होर्डिंग-पोस्टर से सजा रहा। फैंस ने टीम बसों को घेरकर अपने पसंदीदा क्रिकेटरों को चीयर किया।

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच IPL मैच खेला गया। GT ने LSG को 7 विकेट से हराते हुए 18.4 ओवर में 165 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। लखनऊ की टीम अपने घरेलू मैदान पर लगातार दूसरा मुकाबला हार गई।हूटिंग कर उनका हौसला बढ़ाया। दुबई से 10 साल फैन आयुष मैच देखने आया। उसने कहा- मैं LSG और GT दोनों टीमों को सपोर्ट करूंगा, क्योंकि दोनों कैप्टन इंडियन क्रिकेटर हैं। आयुष ने दोनों गालों पर दोनों टीमों का नाम पेंट कराया था।

Related Articles

Latest News