चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार देर रात उस समय अफरातफरी मच गई जब उड़ान भरने को तैयार एक विमान को अचानक निरस्त कर दिया गया।
लखनऊ एयरपोर्ट पर सऊदी एयरलाइंस की जेद्दा जाने वाली उड़ान रद्द होने से अफरातफरी मच गई। यात्रियों को विमान में सवार होने के बाद उतारा गया। यह उड़ान जेद्दा से दुबई की कनेक्टिंग उड़ान रद्द होने के कारण निरस्त की गई थी।
सऊदी एयरलाइंस की जेद्दा जाने वाली उड़ान संख्या एसवी-893 को रात 02:30 बजे उड़ान भरना था। बोर्डिंग के बाद यात्री विमान में बैठ गए थे। इन यात्रियों को लखनऊ से जेद्दा और फिर आगे दुबई जाना था। हालांकि,जेद्दा से दुबई जाने वाली कनेक्टिंग उड़ान संख्या एसवी-588 निरस्त हो गई थी।
सऊदी एयरलाइंस की यह लखनऊ से जेद्दा की उड़ान थी। ऐसा जेद्दा से दुबई की कनेक्टिंग उड़ान के निरस्त करने के कारण हुआ।
