LSG को कड़ी टक्कर देंगे ‘शुभमन गिल: GT कोच बोले क्रिकेट के ब्रिलियंट स्टूडेंट’; क्लूजनर ने कहा- हम तैयार, लखनऊ में मुकाबला कल

गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच विजय दहिया ने कहा- गुजरात के कप्तान शुभमन गिल क्रिकेट के ब्रिलिएंट स्टूडेंट हैं। उनकी कप्तानी में टीम बेहतर परफॉर्म कर मैच जीतेगी। LSG के असिस्टेंट कोच लांस क्लूजनर ने कहा- इस सीजन में सबसे बड़ा सुधार गेंदबाजी में हुआ है। इससे टीम मजबूत हुई है। कल खिलाड़ी अपना बेस्ट देने को तैयार हैं।

इकाना स्टेडियम में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच मुकाबला होगा। इससे पहले दोनों टीमों से जुड़े कोच ने शनिवार को पीसी कर मैच की तैयारियों, पिच और खेल की रणनीति को लेकर जानकारी दी। वहीं मैच को जीतने का दावा किया।

कई तेज गेंदबाज कोई समस्या नहीं

दहिया ने पिछले मैच में 1 रन से मिली रोमांचक जीत को नेल बाइटर मुकाबला बताया। कहा- IPL में क्लोज गेम्स आते रहते हैं। टीम हर गेम से कुछ सीख लेती है। पिच को लेकर दहिया ने कहा- यह मैच इकाना की पिछली पिच से अलग मिक्स सॉइल है। डे-नाइट के बजाय दिन का मैच होने से कंडीशंस अलग रहेंगी। GT के पास चार तेज गेंदबाज हैं, इसलिए पावर प्ले में मदद मिलने पर कोई समस्या नहीं है। प्लेइंग-11 बनाते समय हर पहलू पर ध्यान रखा जाता है।

राशिद खान को मिली तारीफ

दहिया ने राशिद खान की बॉलिंग की तारीफ करते हुए कहा- चैंपियन खिलाड़ी हर कंडीशन में परफॉर्म करते हैं। उन्हें नई वेरिएशंस की जरूरत नहीं, वे बैटिंग, बॉलिंग या फील्डिंग में हमेशा 100 फीसदी देते हैं। शुभमन गिल की कप्तानी पर कहा- मुझे उनको रेट करने की जरूरत नहीं, भारत ने उन्हें टेस्ट कप्तान बनाकर पहले ही रेट कर दिया है। गिल क्रिकेट गेम के ब्रिलियंट स्टूडेंट हैं।

खिलाड़ी सही समय पर जागेंगे

क्लूजनर ने ऋषभ पंत, बडोनी और मुकुल की तारीफ की। निकोलस पूरन, एडेन मार्करम और मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ियों को सोए हुए दिग्गज बताते हुए कहा- वे सही समय पर जागेंगे। यह लंबा टूर्नामेंट है, हम उन्हें लय में लाएंगे। GT ने LSG को अच्छी टीम करार दिया, जबकि LSG घरेलू मैदान पर अपनी गेंदबाजी के दम पर मजबूत दिख रही है।

Related Articles

Latest News