माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी आज लखीमपुर खीरी में 331 विस्थापित हिन्दू परिवारों को देंगे भूमि अधिकार, ₹417 करोड़ की 213 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

केसरिया न्यूज़, लखीमपुर खीरी, 11 अप्रैल| लखीमपुर खीरी में आज विकास और मानवीय संवेदनाओं का एक और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी दोपहर 1:00 बजे ग्राम मियांपुर (मोहम्मदी) में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिन्दू परिवारों को संक्रमणीय एवं असंक्रमणीय भूमिधरी अधिकार पत्र वितरित किए जाएंगे।

यह पहल वर्षों से विस्थापन का दर्द झेल रहे इन परिवारों को स्थायी पहचान और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। भूमि अधिकार मिलने से न केवल इन परिवारों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी प्राप्त होगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ₹417 करोड़ की लागत से लखीमपुर, धौरहरा और मोहम्मदी विधान सभा क्षेत्रों में 213 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। इन परियोजनाओं में सड़क, बिजली, पेयजल, आवास और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

प्रदेश सरकार की यह पहल “सबका साथ, सबका विकास” और “सबका विश्वास” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्थानीय लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और उन्हें उम्मीद है कि इससे क्षेत्र में विकास की नई रोशनी फैलेगी।

आज का यह आयोजन न केवल लखीमपुर खीरी बल्कि पूरे प्रदेश के लिए सामाजिक न्याय, पुनर्वास और विकास का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनने जा रहा है।

Related Articles

Latest News