प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को जबलपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती स्मारक एवं उद्यान का शिलान्यास और 12600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सहित भाजपा के कई नेता मौजूद रहे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय ने पूरे जोश व उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया।
