ज्ञानवापी परिसर के सर्वे और उसकी रिपोर्ट जमा करने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को अदालत ने चार सप्ताह का समय दे दिया है। साथ ही शशर्त आदेश दिया कि इसके बाद अवधि नहीं बढ़ाई जाएगी। इसके आलावा ज्ञानवापी के अन्य सभी मामलों की सुनवाई 12 अक्तूबर को होगी। व्यास जी के तहखाने के संबंध में दाखिल ट्रांसफर आवेदन पर गुरुवार शाम तक आदेश आएगा।
