जरीन खान की मां परवीन खान का निधन:कुछ घंटों पहले ही पालतु बिल्ली की मौत की खबर दी थी,लंबे समय से थीं बीमार, जनाजा हुआ

जरीन खान की टीम ने आधिकारिक स्टेटमेंट में परवीन खान के निधन की पुष्टि करते हुए लिखा है, “यह सूचित किया जाता है कि हमारी प्रिय परवीन खान, जो जरीन खान और सना खान की माता थीं, का 8 अप्रैल को शांतिपूर्वक निधन हो गया।”

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की मां परवीन खान का आज सुबह निधन हो गया। एक्ट्रेस की टीम ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। जरीन की मां परवीन बीते लंबे समय से बीमार चल रही थीं। कई बार अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इमरजेंसी में एडमिट भी करवाया जा चुका था।

कुछ घंटे पहले ही बिल्ली का भी हुआ निधन

जरीन खान की मां के निधन की खबर आने से कुछ घंटों पहले ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया ने अपने पालतु बिल्ली के निधन की खबर दी थी। उन्होंने भावुक होकर लिखा था, मेरी बेबी आज सुबह मुझे हमेशा के लिए छोड़कर अपने भाई-बहनों के पास चली गई। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले मेरा बच्चा। मेरी रेम्बो।

Related Articles

Latest News