SRH को हेनरिक क्लासन ने दिए 10 में 6 नंबर :बोले- अहम मौकों पर चूक पड़ रही भारी; खुद टीम के टॉप स्कोरर

सनराइजर्स हैदराबाद की IPL 2026 में शुरुआत अब तक मिली-जुली रही है। टीम ने शुरुआती 3 मैचों में से 2 हारे हैं, जबकि 1 मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत हासिल की।

टीम के मिडिल ऑर्डर बैटर हेनरिक क्लासन ने मंगलवार को जियोस्टार प्रेस रूम में राइवली वीक से पहले टीम के प्रदर्शन पर बात की।

10 में से 6 की रेटिंग दैनिक भास्कर के सवाल पर क्लासन ने कहा कि अगर टीम के प्रदर्शन को रेटिंग दी जाए तो वह अभी 10 में से 6 देंगे। उनके मुताबिक टीम ने कई क्षेत्रों में अच्छा खेल दिखाया है, लेकिन अहम मौकों पर की गई गलतियां भारी पड़ रही हैं।

पावरप्ले में विकेट गिरना बड़ी समस्या क्लासन ने बताया कि रॉयल चैलेंडर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पावरप्ले में जल्दी विकेट गंवाने से टीम मुकाबले से बाहर हो गई। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी यूनिट का बड़ा हिस्सा अच्छी लय में है और टीम में करीब 80% पॉजिटिव्स हैं, लेकिन शुरुआती झटके बड़ी चुनौती बन रहे हैं।

क्लासन SRH के टॉप स्कोरर SRH के लिए क्लासन इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। साउथ अफ्रीका के इस विकेटकीपर-बैटर ने शुरुआती 3 मैचों में 2 अर्धशतकों के साथ कुल 145 रन बनाए हैं और टीम के टॉप स्कोरर बने हुए हैं। क्लासन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 52 रन और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 62 रनों की अहम पारियां खेलीं।

टीम का अगला मैच पंजाब किंग्स से SRH का अगला मुकाबला 11 अप्रैल को पंजाब किंग्स और 13 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से होगा। टीम 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी, इसके बाद 21 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेलेगी। वहीं, 29 अप्रैल को एक बार फिर मुंबई इंडियंस से टक्कर होगी। इसके अलावा टीम को पांच और मैच खेलने हैं।

IPL 2026 का रोमांच अब और बढ़ने वाला है, क्योंकि 12 से 18 अप्रैल तक राइवलरी वीक शुरू होगी। इस सप्ताह में हाई-वोल्टेज मैचों का लाइव और एक्सक्लूसिव प्रसारण जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

Related Articles

Latest News