जापान में 6.6 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी


टोक्यो, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान के इज़ू द्वीप में रिक्टर पैमाने पर 6.6 तीव्रता का भीषण भूकंप आने के बाद गुरुवार को सुनामी की चेतावनी जारी की गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के अनुसार, भूकंप गुरुवार सुबह 11.09 बजे 10 किमी की गहराई पर आया।

भूकंप के बाद अनुमानित एक मीटर की ऊंचाई वाली सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

भूकंप से कितना नुकसान हुआ है, इसके बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है।

–आईएएनएस

एसकेपी


Related Articles

Latest News