Sensex Closing Bell: शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन टूटा, सेंसेक्स 286 अंक कमजोर हुआ, निफ्टी 19450 के पास।

अमेरिकी ट्रेजरी प्रतिफल के 16 साल के नए उच्च स्तर पर पहुंचने और नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। लंबी अवधि के लिए ऊंची ब्याज दरों की आशंका से वैश्विक शेयर बाजार प्रभावित हो रहे हैं। इस बीच, बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का मार्केट कैप 2.49 लाख करोड़ रुपये घटकर 316.72 लाख करोड़ रुपये रह गया।

Related Articles

Latest News