उत्तराखंड में परिवहन विभाग की तस्वीर जल्द ही बदलने वाली है। प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार के लिए पूरे प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन खोलने की जरूरत है। इसके लिए पीपीपी मोड एक बेहतर जरिया है। इसी प्रकार ऑटोमेटिक टेस्टिंग लेन खोलने पर जोर दिया जा रहा है। अब इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर भी सरकार प्लान बना रही है।
