CG Election 2023: सात से 12 अक्टूबर के बीच आचार संहिता लागू हो सकती है। आचार संहिता के लागू होते ही प्रदेश में सरकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रमों में रोक लग जाएगी। साथ ही राजनीतिक पार्टियों के लिए सरकारी सुविधाओं और खर्चें का फंड भी रोक दिया जाएगा। 11 सितंबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 2.03 करोड़ हो चुकी है।
