देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं राहुल गाधी: भाजपा सांसद साक्षी महाराज


उन्नाव, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने उन्नाव में बंगाल चुनाव, अमित शाह और राहुल गांधी के बयानों का पलटवार करते हुए उन्हें देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त बताया। सांसद ने पूरे विश्वास के साथ कहा कि इस बार बंगाल में भाजपा की जीत तय है, क्योंकि वहां की जनता को अब भाजपा और उसके द्वारा किए जा रहे विकास पर पूरा भरोसा है।

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने मीडिया से बात करते हुए अमित शाह के बंगाल दौरे पर कहा, “मैं खुद बीते दिनों बंगाल में था। बंगाल में हमारे कई आश्रम हैं। अमित शाह भी वहां जनता के बीच पहुंचे हैं और यह तय है कि बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार को जमीन से उखाड़कर खाई में फेंक देना है। मोदी और योगी की सरकार पारदर्शी सरकार है और उनके राज में हमेशा जनता का हित सोचा गया है।”

राहुल गांधी के हिमंता बिस्वा सरमा और अमित शाह को लेकर दिए बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा ने असम को बहुत अच्छे से संभाला है और मोदी-योगी की जोड़ी लाजवाब है। अभी असम में उग्रवादी और वामंपथियों को समाप्त करने का काम अमित शाह कर रहे हैं। इसी उग्रवादी और वामंपथियों की वजह से आम नागरिक और हमारे भारतीय सैनिक मारे जा रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी जैसे लोग मानते नहीं हैं, ये लोग देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं, इसलिए आज ये वामंपथियों का साथ दे रहे हैं।

इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध में देश में एलपीजी गैस की कमी के सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा, देश में न डीजल, पेट्रोल और एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। अभी तक बचे हुए हैं, लेकिन अगर युद्ध लंबा चलेगा तो कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। वहां के हालातों को देखते हुए हमें हर तरह की कठिनाइयों के लिए तैयार रहना चाहिए और पीएम मोदी देश के नाम यह संदेश दे चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनके जानकार ने इजरायल और ईरान में चल रहे युद्ध को लेकर बताया कि अभी हालातों को सामान्य होने में काफी समय लग सकता है।

–आईएएनएस

पीएस/वीसी


Related Articles

Latest News