अभिषेक और ट्रेविस हेड के बाद बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है: हेनरिक क्लासेन


कोलकाता, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में गुरुवार को इडेन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच हुए मैच में एसआरएच ने 65 रन से जीत दर्ज की। मैच के बाद एसआरएच की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तारीफ की।

हेनरिक क्लासेन ने जियहॉटस्टार पर खास बातचीत में कहा, “अभिषेक और ट्रेविस के बाद बल्लेबाजी करने की यही खूबी है, जब आप अंदर आते हैं और रन रेट पहले से ही 14 या 15 होता है, तो आपको तुरंत स्विंग शुरू करने की जरूरत महसूस नहीं होती। इससे आपको थोड़ा समय मिलता है, बाद में बराबरी कर पाते हैं, बजाय कि पहली गेंद से ही जोर डालें। हमने पिछले कुछ सालों में अपनी गलतियों से सीखा है।”

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने जियोहॉटस्टार पर केकेआर और एसआरएच मैच कहा, “जीतना ही मायने रखता है। सनराइजर्स हैदराबाद ने अच्छा खेल दिखाया। उन्होंने आजादी से बल्लेबाजी की, बोर्ड पर बड़ा टोटल लगाया, और फिर गेंद से दबाव बनाते रहे। बाद में पिच धीमी हो गई, और उनके स्पिनर्स ने इसका बहुत अच्छा इस्तेमाल किया। कुछ पल ऐसे थे, जैसे एक अच्छी पार्टनरशिप के दौरान रन-आउट, जहां गेम का रुख बदल सकता था। नितीश रेड्डी का रिंकू सिंह को आउट करना टर्निंग पॉइंट था। वहां से, इतने बड़े टोटल का पीछा करना बहुत मुश्किल हो गया।”

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने ऑलराउंडर नितीश रेड्डी के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए जियोहॉटस्टार पर कहा, “मुझे यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि युवा खिलाड़ी अनुभवी खिलाड़ियों के सामने शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। नितीश शानदार रहे हैं और इसके हकदार हैं। वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में जब उन्हें नई गेंद से जिम्मेदारी दी गई, तब भी उन्होंने इसे अच्छे से संभाला। मैच में उन्होंने जल्दी एक विकेट लिया, बल्ले से योगदान दिया, और अच्छा क्षेत्ररक्षण किया। नितीश ने एक ऑलराउंडर के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया।”

चेतेश्वर पुजारा ने युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी की तारीफ करते हुए कहा, “वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। मैच में वह सबसे अलग दिखे। फिन एलन का विकेट जल्दी गिरने के बाद, उन्होंने पावरप्ले में बिना डरे खेलने का इरादा दिखाया और फील्ड की पाबंदियों का पूरा फायदा उठाया। दूसरे छोर पर अजिंक्य रहाणे ने कुछ डॉट गेंद फेंकी, उस समय भी अंगकृष ने मोमेंटम बनाए रखा। आमतौर पर, जब वे साथ में बैटिंग करते हैं तो स्ट्राइक रेट में गिरावट आ सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।”

–आईएएनएस

पीएके


Related Articles

Latest News