LSG के मालिक Sanjiv Goenka पर भड़के ललित मोदी, लूजर और जोकर… इसे बैन करो’,पंत का किया सपोर्ट

लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका पर आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने अपनी भड़ास निकाली हैं। गोयनका को ललित मोदी ने जहरीला, लूजर और जोकर तक बता दिया है।

LSG के मालिक Sanjiv Goenka पर भड़के ललित मोदी

दरअसल, पंत और संजीव गोयनका की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, लेकिन इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि दोनों के बीच क्या बातचीत हो रही है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी इस मामले पर सफाई देते हुए वीडियो जारी किया, जिसमें मैच के बाद पंत आते हैं और मालिक संजीव गोयनका से गले मिलते हैं। कोच जस्टिन लैंगर के चेहरे पर भी मुस्कान होती है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि हर चीज जो आप देखते हैं वो सच नहीं होती। ये अनफिल्टर्ड पोस्ट मैच वाइब्स हैं, जहां कैमरा कट नहीं करते। 

दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका का कप्तान ऋषभ पंत और हेड कोच जस्टिन लैंगर से बात करना काफी चर्चा में है।

संजीव-पंत की काफी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसे फैंस 2024 में केएल राहुल वाले विवाद से जोड़ रहे हैं, जब लखनऊ के मालिक ने टीम की हार के बाद बीच मैदान उन पर भड़ास निकाली थी। सोशल मीडिया पर उस दौरान संजीव गोयनका अपने व्यवहार के लिए काफी ट्रोल हुए थे, लेकिन अब पंत संग उनकी तस्वीर वायरल होने के बाद एक बार फिर वो विवादों के घेरे में आ गए हैं।

Related Articles

Latest News