मौसम विभाग ने देवगढ़, सुंदरगढ़, अंगुल, क्योंझर और मयूरभंज में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गढ़वा जिले के धुरकी में मंगलवार को सबसे ज्यादा 152 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भारी बारिश जारी है। मौसम विभाग पांच अक्तूबर तक पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों और झारखंड, छत्तीसगढ़ के निम्न दबाव वाले छेत्रों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। उनके अनुसार हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
