Wednesday, February 11, 2026

अक्षय कुमार-स्टारर 'ओएमजी 2' नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम


मुंबई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर कॉमेडी ड्रामा ‘ओएमजी 2’ अब 8 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर डिजिटल रिलीज के लिए तैयार है।

अमित राय द्वारा निर्देशित, ‘ओएमजी 2’ में यामी गौतम, पवन मल्होत्रा, गोविंद नामदेव, अरुण गोविल और बृजेंद्र काला भी हैं।

यह फिल्म हास्य और विचार करने वाले विषयों पर आधारित है। यह 2012 की फिल्म ‘ओएमजी- ओह माय गॉड’ का सीक्वल है।

उसी के बारे में बोलते हुए, अक्षय ने कहा, ”हम सिनेमाघरों में ‘ओएमजी 2’ को मिले उत्साहपूर्ण स्वागत से रोमांचित हैं। यह कहानी सीमाओं से परे और दूर तक यात्रा करने लायक है। आशा है कि हमारा प्यार खुशी फैलाता रहेगा।”

केप ऑफ गुड फिल्म्स और वाकाऊ फिल्म्स के सहयोग से वायाकॉम18 स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, ‘ओएमजी 2’ अमित राय द्वारा लिखित और निर्देशित है।

फिल्म का निर्माण अरुणा भाटिया, ज्योति देशपांडे, अजीत अंधारे, स्वरूप परेश रावल, हेमा ए. ठक्कर, विपुल डी. शाह, अश्विन वर्दे और राजेश बहल ने किया है।

वायाकॉम18 स्टूडियोज के सीओओ अजीत अंधारे ने कहा, “हमारे सीक्वल ने वास्तव में ओएमजी फ्रेंचाइजी को ऊंचा उठाया है, जो दर्शकों को हास्य और विचार करने वाला विषय के अनूठे मिश्रण को पेश करता है।”

‘ओएमजी 2’ 8 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

– -आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Related Articles

Latest News