चीन में आर्थिक विकास में बढ़ोतरी होने की उम्मीद


बीजिंग, 16 मार्च (आईएएनएस)। चीनी राजकीय सांख्यिकी ब्यूरो के प्रवक्ता ने सोमवार को आयोजित न्यूज ब्रीफिंग में कहा कि पिछले दो महीनों की आर्थिक स्थिति के मद्देनजर अगले चरण में राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के स्थिरता के साथ विकास होने का रुझान बनाए रहने की उम्मीद होगी।

इस साल जनवरी से फरवरी तक चीन में उत्पादन की मांग बढ़ी। मुख्य आर्थिक सूचकांक में काफी तेजी आई। सक्रिय तत्व के इकट्ठा होने से आर्थिक वृद्धि के लिए बेहतर आधार तैयार हुआ।

बाहरी मांग की दृष्टि से देखा जाए, चीन ने आपसी लाभ वाले समान जीत पर कायम रहते हुए विभिन्न देशों के साथ आर्थिक आदान-प्रदान का विस्तार किया, बेल्ट एंड रोड का उच्च गुणवत्ता वाला निर्माण किया और सक्रियता से डिजिटल व्यापार व हरित व्यापार बढ़ाया। इससे विदेशी व्यापार के विकास के लिए नई गुंजाइश का विस्तार किया गया।

वहीं, घरेलू मांग के नजरिए से 15वीं पंचवर्षीय योजना के पहले साल में नए प्रकार के बुनियादी संस्थापनों और नागरिक बुनियादी सुविधाओं के निर्माम पर जोर दिया गया। इस साल शहरी व ग्रामीण निवासियों की आय में वृद्धि और सेवा खपत से नागरिकों तक फायदा पहुंचाने की योजना लागू होगी।

नवाचार की नेतृत्वकारी भूमिका मजबूत हुई। नवोदित व्यवसाय के तेज विकास से उत्पादन में सहायक भूमिका बढ़ी। एआई आदि नए तकनीकों के प्रयोग से पारंपरिक उद्योगों के परिवर्तन व उन्नयन और नवोदित व्यवसाय का विकास बढ़ाया गया।

सीपीसी के केंद्रीय आर्थिक कार्य सम्मेलन और इस साल के दो सत्र में आर्थिक कार्य पर व्यापक योजना बनाई गई। राजकोषीय व्यय पहली बार 300 खरब युआन तक पहुंचेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News