'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के सेट पर अक्षय कुमार हुए शर्म से लाल, एक लड़की ने कह दी ऐसी बात


नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। 27 जनवरी से शुरू हुआ अक्षय कुमार का रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है और अब हिंदी सिनेमा के बड़े स्टार्स भी शो का हिस्सा बन रहे हैं। हाल ही में धुरंधर-2 की टीम को फिल्म का प्रमोशन करते हुए यहां देखा गया, लेकिन अब शो में कुछ ऐसा हुआ है, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।

शो में सबके साथ हंसी-मजाक और फ्लर्ट करने वाले अक्षय कुमार लड़कियों के कमेंट सुनकर शर्म से लाल हो गए।

‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें दो लड़कियों को अभिनेता गेम के नियम समझाते दिख रहे हैं, लेकिन इसी बीच वह कंटेस्टेंट से सवाल करते हैं कि आज उदास क्यों हो फाल्गुनी। इस पर फाल्गुनी मुस्कुरा कर जवाब देती है कि उदास नहीं हूं, बस खोई हुई हूं। अभिनेता सवाल करते हैं, कहां खोई हो? तभी कंटेस्टेंट सामने से जवाब देती है, ‘जब से आपको देखा है, मन बस आपने खो गया है। आपका चार्म ही ऐसा है।’ यह जवाब सुनकर अभिनेता ब्लश करने लगते हैं और कुछ बोल ही नहीं पाते।

अक्षय कुमार की गिनती उन अभिनेताओं में होती है, जो सबको परेशान करते हैं लेकिन ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के सेट पर कंटेस्टेंट ने उनकी बोलती ही बंद कर दी। प्रोमो और शो दोनों को काफी पसंद किया जा रहा है। इससे पहले शो में गौरव गेरा को देखा गया था, जिन्होंने शो में अपने किरदार मोहम्मद अहमद का रोल प्ले किया था।

शो में अभिनेता ने बताया कि मोहम्मद अहमद का मेकअप का लुक इतना स्ट्रॉन्ग और प्रॉमिसिंग था कि लोग पहचान नहीं पाते हैं कि वो किरदार उन्होंने निभाया था। इस पर अक्षय कुमार ने भी चुटकी ली और कहा था कि “भाई, तू अपने साथ अपने किरदार का मास्क लेकर घूमा कर, जिससे लोगों का पता चले कि वो तू ही था।”

गौरव गेरा का मोहम्मद अहमद का किरदार काफी फेमस हुआ था, जो जूस की दुकान पर काम करता है और कोडवर्ड है “दूध-सोडा।” मोहम्मद अहमद की दुकान पर भी रणवीर सिंह को पहला काम मिलता है और वहीं से उनकी जर्नी शुरू होती है। मोहम्मद अहमद भी एक भारतीय जासूस हैं, जो सालों से पाकिस्तान में रहकर काम कर रहे हैं।

–आईएएनएस

पीएस/वीसी


Related Articles

Latest News