खेसारी लाल यादव के जन्मदिन पर दिखी 'नई पार्टनर' के साथ खास बॉन्डिंग, दोनों की नजदीकियों ने फैंस को किया हैरान!


मुंबई, 15 मार्च (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा के ‘हिट मशीन’ कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव अक्सर अपनी फिल्मों से कहीं अधिक अपने निजी रिश्तों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। काजल राघवानी के बाद अब अभिनेत्री आकांक्षा पुरी के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियों ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है। दोनों की हालिया तस्वीरों ने प्रशंसकों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या उनके बीच पेशेवर रिश्तों से इतर भी कुछ है।

आज खेसारी लाल यादव के जन्मदिन के अवसर पर आकांक्षा पुरी की ओर से साझा की गई तस्वीरों ने इन कयासों को और हवा दे दी है। इन तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री काफी गहरी नजर आ रही है। आकांक्षा ने कैप्शन के जरिए भी खेसारी पर जमकर प्यार बरसाया है। उन्होंने लिखा, “मेरे सबसे पसंदीदा, फिट, सबसे ऊर्जावान और टैलेंटेड व्यक्ति को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई! ढेर सारा प्यार खेसारी जी। हमेशा ऐसे ही खुश रहें और आप पर भगवान का आशीर्वाद बना रहे सुपरस्टार।”

अपने कैप्शन में आकांक्षा ने ढेर सारी लव इमोजी भी पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट में हार्ट इमोजी के साथ यह भी लिखा है, “आपकी हर आकांक्षा पूरी हो।”

पोस्ट देखकर फैंस भी सवाल कर रहे हैं कि यह रिश्ता क्या कहलाता है। इतना ही नहीं, यूजर्स दोनों की नई जोड़ी की सलामती की दुआ भी दे रहे हैं। फैंस के नजरिए से दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर रिश्ता है और दोनों ही रिश्ते को नाम देने से बच रहे हैं।

भले ही इंटरव्यू में खेसारी अपनी पत्नी चंदा देवी को ही सब कुछ बताएं, लेकिन हमेशा उनका नाम अलग-अलग अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया है। काजल राघवानी के साथ रिश्ते पर उन्होंने साफ कहा था कि अगर किसी के साथ लंबा समय बिताया जाए तो प्यार और लगाव होना जायज है। हालांकि, काजल राघवानी ने खेसारी पर शादी का झांसा देकर रिश्ते बनाने का आरोप लगाया था। उन्होंने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि कैसे खेसारी ने उनसे शादी का वादा किया था, और यह भी कहा था कि वे अपनी पत्नी चंदा से परेशान हैं, जो उन्हें टॉर्चर करती है। खेसारी ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया था।

–आईएएनएस

पीएस/एएस


Related Articles

Latest News