तेदेपा ने चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर शोरगुल करते हुए अनोखा विरोध प्रदर्शन किया


अमरावती, 30 सितंबर (आईएएनएस)। तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पूरे आध्र प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए शोरगुल करते हुए अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। सीआईडी ने कथित कौशल विकास घोटाले मामले में नायडू को गिरफ्तार किया था।

तेदेपाके आह्वान पर पूरे राज्य व पड़ोसी राज्यों के तेदेपानेताओं और कार्यकर्ताओं ने नायडू की गिरफ्तारी की निंदा करने के लिए पांच मिनट के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

पार्टी कार्यकर्ता शाम 7 बजे सड़कों पर निकले और घंटियां, ड्रम या बर्तन, सीटियां या अपने वाहनों के हॉर्न बजाकर शोरगुल करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। नायडू के बेटे और तेदेपामहासचिव नारा लोकेश तेदेपासांसदों के साथ दिल्ली में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए।

उधर, नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राजामुंदरी में ढोल बजाए, जहां नायडू सेंट्रल जेल में बंद हैं। तेदेपाके प्रदेश अध्यक्ष के. अत्चन्नायडू ने मंगलागिरि में पार्टी मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

कार्यक्रम में तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में तेदेपासमर्थकों ने भी हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने नायडू की ‘अवैध’ गिरफ्तारी की निंदा करते हुए नारे भी लगाए। पार्टी ने लोगों से 30 सितंबर को शाम 7 बजे से 7.05 बजे तक शोर मचाने हुए विरोध प्रदर्शन की अपील की थी।

चंद्रबाबू नायडू को करोड़ों रुपये के कौशल विकास घोटाले में सीआईडी ने 9 सितंबर को गिरफ्तार किया था। वह इस समय न्यायिक हिरासत में रहे हैं। सीआईडी के मुताबिक, यह घोटाला कथित तौर पर तब हुआ, जब नायडू मुख्यमंत्री थे।

–आईएएनएस

एफजेड/एसजीके


Related Articles

Latest News