UP IAS Transfer उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किए गए हैं। ताजा अपडेट के अनुसार योगी सरकार ने दस वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। तबादलें में चित्रकूट बाराबंकी झांसी फतेहपुर सुलतानपुर बरेली को नया जिलाधिकारी मिला है। वहीं एम देवराज को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग का भी पदभार मिला है।
