Tuesday, February 10, 2026

दीपावली से पहले पटाखों को तस्करी, नोएडा में दो गिरफ्तार, गाजियाबाद में भी कार्रवाई


ग्रेटर नोएडा, 29 सितंबर (आईएएनएस)। दीपावली के आने से पहले ही पटाखों की तस्करी और उनको अवैध तरीके से बनाने का काम शुरु हो चुका है। पुलिस भी इस मामले को लेकर काफी सख्ती बरतती दिखाई दे रही है।

थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने अवैध पटाखों के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 7 प्लास्टिक के छोटे-बडे़ कट्टे में विभिन्न कम्पनियों के पटाखे बरामद हुए हैं।आरोपियों की पहचान विक्की चौहान और समीर चौहान के रूप में हुई है।

थाना लोनी पुलिस ने अभियुक्त अरशद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी से पता चला है की वह अवैध रुप से पटाखे बनाकर अच्छा मुनाफा कमाता है तथा अब दीपावली त्योहार आदि पर इस्तेमाल होने वाले पटाखे बना रहा था। आरोपी के पास से पटाखा बनाने के सामान भी जब्त हुए हैं।

–आईएएनएस

पीकेटी


Related Articles

Latest News