Uttarakhand News मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यटन दिवस का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड को ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उत्तराखंड में वेलनेस टूरिज्म और विलेज टूरिज्म के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। 4800 करोड़ रुपये के एमओयू हस्ताक्षरित किए गए हैं। अब उत्तराखंड में पर्यटन और भी बेहतर होगा।
