पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के एक मस्जिद के पास एक आत्मघाती हमले में लगभग 52 लोगों की मौत हो गई। इस हमले में 50 लोग घायल हो गए हैं। मालूम हो कि जब लोग पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन मनाने के लिए एक रैली के लिए एकत्र हुए थे जिस दौरान यह हादसा हुआ है। मृतकों में मस्तुंग के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) भी शामिल हैं।
