Sunday, February 22, 2026

भारत बनाम साउथ अफ्रीका: टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज


नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड में टीम इंडिया की भिड़ंत रविवार को साउथ अफ्रीका के साथ होगी। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा।

आइए, आपको उन 5 बल्लेबाजों के नाम बताते हैं जिन्होंने भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टी20 मुकाबले में सर्वाधिक रन बनाए हैं।

डेविड मिलर का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। मिलर ने भारत के खिलाफ 28 मैचों में 146 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 563 रन बनाए हैं। मिलर एक शतक और दो अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

मिलर के बाद दूसरे नंबर पर क्विंटन डिकॉक हैं। डिकॉक ने टीम इंडिया के खिलाफ खेले 15 मैचों में 149 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 507 रन बनाए हैं। मिलर और क्विंटन डिकॉक ही दोनों देशों के बीच खेले गए टी20 मैचों में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं।

भारत की तरफ से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज तिलक वर्मा रहे हैं। तिलक प्रोटियाज टीम के खिलाफ खेले 10 मैचों में 163 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अब तक 496 रन बना चुके हैं। तिलक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो शतक भी लगाए हैं।

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टी20 मैचों में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा चौथे नंबर पर काबिज हैं। रोहित ने 18 मैचों में 130 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 429 रन बनाए हैं। टी20 फॉर्मेट से रिटायर हो चुके रोहित के नाम एक शतक और 2 अर्धशतक भी हैं।

भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। सूर्या ने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजी अटैक के सामने कुल 15 मैच खेले हैं और उनके बल्ले से 156 के स्ट्राइक रेट से 406 रन निकले हैं। सूर्या को प्रोटियाज टीम का बॉलिंग अटैक काफी पसंद आता है और वह एक शतक और 4 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

–आईएएनएस

शुभम/आरएसजी


Related Articles

Latest News