नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित पार्टी नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “शौर्य की प्रतिमूर्ति छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें सादर नमन। शिवाजी महाराज वीरता, दूरदर्शिता और न्यायप्रिय नेतृत्व के अद्वितीय प्रतीक हैं। उनका जीवन दर्शन और साहस हमें आज भी अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है।”
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “महापराक्रमी शूरवीर योद्धा, अद्भुत साहस एवं शौर्य के पर्याय, मराठा साम्राज्य के संस्थापक, कुशल प्रशासक, भारतवर्ष के प्रेरणास्रोत, छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।”
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “वीरता, शौर्य, साहस, लोककल्याण एवं न्यायप्रियता के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें सादर नमन। शिवाजी महाराज ने देश को सामाजिक न्याय, उदारता एवं सर्वधर्म समभाव का रास्ता दिखाया। उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “शौर्य एवं साहस के प्रतीक, छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन। उनका जीवन न्याय, समाज सेवा और समानता की भावना का प्रतीक है। उनके आदर्श, साहस, उदारता एवं सर्वधर्म समभाव, सभी के लिए प्रेरणा हैं।”
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिखा, “वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनका जीवन हमें साहस, आत्मसम्मान और मातृभूमि की रक्षा की सीख देता है। विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों पर अडिग रहना और अन्याय के खिलाफ खड़े होना यह उनके जीवन का ऐसा पहलू है, जो हम सभी के लिए अनुकरणीय है।”
उत्तराखंड के पूर्व मख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अदम्य साहस, स्वराज के संकल्प और राष्ट्र गौरव के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उनका जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, संगठन और स्वाभिमान का मार्ग दिखाता है।”
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “साहस और वीरता की प्रतिमूर्ति, शौर्य और पराक्रम का अनुपम उदाहरण छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर सादर नमन। अन्याय के विरुद्ध संघर्ष में, उनकी निडरता हम सभी को सदा प्रेरणा देती रहेगी।”
–आईएएनएस
एसएके/एबीएम
