मध्य प्रदेश चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में नरेंद्र सिंह तोमर का नाम भी शामिल है। उन्हें दिमनी सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहा गया है। सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर क्यों एक केंद्रीय मंत्री को दिमनी सीट से लड़ाया जा रहा है। आखिर दिमनी सीट भाजपा के लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों है।दिमनी सीट के इतिहास की बात करें तो 1980 से 2008 तक इस सीट पर भाजपा का दबदबा रहा।
