गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस रामगढ़ताल में लोग छह वर्ष पहले आने से डरते थे, जो अपराध का अड्डा था, उसी रामगढ़ताल में बहुत जल्द क्रूज का संचालन होने जा रहा है। ताल में सी-प्लेन की सेवा शुरू करने के लिए भी प्रशासन को कार्ययोजना बनाने को कहा गया है।
