Wednesday, February 11, 2026

फिलीपींस में 6.6 तीव्रता का आया भूकंप


मनीला, 26 सितंबर (आईएएनएस)। दक्षिणी फिलीपींस के दावाओ ऑक्सिडेंटल प्रांत में मंगलवार को 6.6 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने कहा कि भूकंप सुबह 9.39 बजे आया। यह सारंगानी शहर में बलुत द्वीप से लगभग 434 किमी दक्षिणपूर्व में 122 किमी की गहराई पर आया।

संस्थान ने कहा कि टेक्टोनिक भूकंप के बाद झटके आएंगे लेकिन नुकसान नहीं होगा।

इसमें कहा गया है कि फिलीपींस में सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

प्रशांत सागर के “रिंग ऑफ फायर” के साथ स्थित होने के कारण द्वीपसमूह फिलीपींस में अक्सर भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं।

–आईएएनएस

एसकेपी


Related Articles

Latest News