Wednesday, February 11, 2026

निषाद पार्टी का फेसबुक अकाउंट हैक, मामला दर्ज


लखनऊ, 26 सितंबर(आईएएनएस)। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल’ (निषाद) पार्टी का सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। इसे लेकर इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में एक मामला दर्ज कराया है।

लखनऊ स्थित गौतमपल्ली के इंस्पेक्टर रीतेश सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस बारे में सोमवार को निषाद पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत थाने में एक मुकदमा लिखवाया है।

उन्होंने बताया है कि उस फेसबुक अकाउंट का इस्तेमाल अपने पार्टी के प्रचार प्रसार में कर रहे थे। यह उनके विचारधारा को भी लोगो तक पहुंचाने में इस अकाउंट का इस्तेमाल करते थे।

उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी का यह अकाउंट हैक हो गया जिसे वापस करने की कोशिश नाकाम रही और उसकी जगह दूसरा लिंक खुल रहा है।

गौतमपल्ली थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ज्ञात हो निषाद पार्टी भाजपा की सहयोगी पार्टी है। 2022 के विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था। उनके बड़े बेटे प्रवीण निषाद भाजपा से सांसद हैं। खुद संजय निषाद कैबिनेट मंत्री हैं।

–आईएएनएस

विकेटी/एसकेपी


Related Articles

Latest News