Monday, February 16, 2026

एसआईआर के जरिए एक झूठा नैरेटिव फैला रहे राहुल गांधी: अन्नपूर्णा देवी


नागपुर, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने पलटवार किया है। नागपुर में आईएएनएस से बातचीत में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि एसआईआर के जरिए राहुल गांधी एक झूठा नैरेटिव फैला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अब आम लोगों ने नकार दिया है, फिर भी वे एसआईआर के जरिए एक झूठा नैरेटिव फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। हमने बिहार चुनावों में देखा है कि जनता ने उन्हें नकार दिया है। एसआईआर कोई मुद्दा नहीं है। अगर किसी वोटर को कोई समस्या होती है, तो वे चुनाव आयोग से संपर्क कर सकते हैं। चुनाव आयोग लगातार आम जनता से बात कर रहा है। किसी को कोई परेशानी है तो वह ईमेल या व्हाट्सएप के जरिए बता सकते हैं। बिहार के लोगों ने एसआईआर के मुद्दे को नकार दिया। वहां बसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत देखने को मिला।

उन्होंने कहा कि कोई राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेता। ये सिर्फ देश को बांटने वाले लोग हैं, फूट डालने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि यह शुरू से ही उनका चरित्र रहा है, उन्हें किसी का सम्मान करना नहीं आता। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और विकसित भारत के विजन को साकार कर रहे हैं, फिर भी कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा व्यवहार बहुत ही नकारात्मक मानसिकता को दर्शाता है और ऐसी सोच का असर साफ दिख रहा है।

जयपुर में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि बार-बार चुनाव हारने के बाद कांग्रेस को रैलियां करनी पड़ रही हैं। संसद में बेवजह के मुद्दे उठाने पड़ रहे हैं। उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए।

उन्होंने कहा, मैं राज्य सरकार की बात करना चाहती हूं। राजस्थान में डबल इंजन की सरकार कानून-व्यवस्था पर अच्छा काम कर रही है। युवाओं को रोजगार दिलाने का काम किया जा रहा है। सभी विधानसभाओं में काम हो रहा है।

–आईएएनएस

डीकेएम/वीसी


Related Articles

Latest News