पीएम मोदी ने बिहार के एनडीए सांसदों के साथ की बैठक, दिल्ली सहित 8 राज्‍यों के एनडीए सांसदों के साथ बैठक जारी


नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एनडीए सांसदों के कलस्टर-5 में शामिल बिहार से जुड़े एनडीए के 27 सांसदों के साथ मुलाकात कर उन्हें जनता से संपर्क और संवाद स्थापित करने के साथ ही राज्य की नीतीश कुमार- लालू यादव महागठबंधन सरकार की सच्चाई को जनता तक पहुंचाने के तौर तरीकों को लेकर कई अहम टिप्स दिए।

बताया जा रहा है कि बिहार के सांसदों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय भी मौजूद रहे।

बिहार के एनडीए सांसदों के साथ बैठक करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी कलस्टर-6 में शामिल एनडीए सांसदों के दूसरे समूह के साथ बैठक कर रहे हैं। इस क्लस्टर में आने वाले दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और लद्दाख के 36 सांसदों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात जारी है।

इस बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद हैं।

–आईएएनएस

एसटीपी/एसजीके


Related Articles

Latest News