यूपी के मुजफ्फरनगर में तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर, 23 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल थाना पुलिस ने एक अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी की जिसमें 2 पिस्टल (32 बोर) और 3 तमंचे (315 बोर) के साथ ही हथियार बनाने के उपकरण जब्त किए गए हैं।

शहर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने रविवार को बताया कि, “पुलिस को हथियारों के निर्माण और आपूर्ति के संबंध में एक सूचना मिली थी। एएसपी ने कहा, “इनपुट्स पर कार्रवाई करते हुए, चरथावल थाना अंतर्गत रोहाना रोड पर बंद पड़े ईंट भट्ठे के अंदर हथियारों के निर्माण और आपूर्ति में शामिल दस हथियार आपूर्तिकर्ताओं की गिरफ्तारी के साथ एक देसी हथियार बनाने वाली एक अवैध फैक्टी पर छापा मारा। इस कार्रवाई में 2 पिस्टल 32 बोर, 3 तमंचे 315 बोर, 2 खोखा कारतूस, एक हीरो स्पलेंडर बाइक और उसे बनाने वाले उपकरणों को भारी मात्रा में बरामद किया गया है। ये सभी उपकरण देसी बंदूकों को बनाने में इस्तेमाल किया जाता था।”

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आरिफ, तसलीम, सलमान, विवेक, शाहजेब, फैसल, अनस, कासिम, अब्दुल कादिर, मोहित के रूप मे हुई।

एएसपी ने बताया कि अभियुक्तो ने पुलिस पुछताछ मे जुर्म कूबल किया है और बताया कि हम लोग स्थान बदल-बदलकर अवैध हथियारो का निर्माण करते हैं। हथियारों की आपूर्ति ऑन डिमांड पर तैयार कर पिस्टल 35 हजार और तमंचा 8 हजार रुपए मे आस-पास के इलाकों और मुजफ्फरनगर जिले में सप्लाई किए जाते हैं।

एएसपी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ चरथावल पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 5/25 आयुद्ध अधिनियम तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है।

–आईएएनएस

विमल/एसकेपी


Related Articles

Latest News