Saturday, February 14, 2026

बिहार ममता बनर्जी के रास्ते पर चला, बंगाल को मुस्लिम राष्ट्र बना रहे- गिरिराज सिंह


Image Source : FILE PHOTO
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में हुई हिंसा को लेकर जोरदार हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि आज बिहार ममता बनर्जी के रास्ते पर चल रहा है। वहीं, उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल को मुस्लिम राष्ट्र बना रहे हैं, ऐसे में वहां हिंदू खुद को असहज महसूस कर रहा है।

‘क्या सीएम को हिंदुओं का वोट नहीं चाहिए?’

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नालंदा और सासाराम में हिंदू घर छोड़कर जाने को मजबूर हैं। उनका पलायन हो रहा है। पलायन वहां हो रहा है, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि क्या उन्हें हिंदुओं का वोट नहीं चाहिए? यदि नहीं चाहिए तो वह स्पष्ट रूप से कह दें। गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह भी सवाल किया कि क्या बिहार सरकार और सरकार के अधिकारियों को यह नहीं पता था कि रामनवमी पर जुलूस निकाला जाएगा?

ये भी पढ़ें-

फ्लाइट के अंदर से आई राहुल-प्रियंका की तस्वीर, ‘मोदी सरनेम केस’ में कोर्ट के फैसले को चुनौती देने गए सूरत

जहां हुआ ऋषभ पंत का एक्सीडेंट, उसी जगह हुआ एक और भीषण हादसा, CCTV में कैद हुई घटना

‘बंगाल में हिंदू खुद को असहज महसूस कर रहा’

ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “बंगाल को मुस्लिम राष्ट्र बना रहे हैं। ममता बनर्जी खुद बयान दे रही हैं कि रमजान का सम्मान करना चाहिए, यानी ममता बनर्जी को हिंदू धर्म की जगह रमजान ज्यादा प्यारा है। वहां मुख्यमंत्री ने रोहिंग्या और अलगाववादियों के लिए ‘रेड कार्पेट’ बिछा दिया है, ऐसी स्थिति में वहां हिंदू खुद को असहज महसूस कर रहा है।” 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

Related Articles

Latest News