यात्री के पावर बैंक में खराबी की सूचना के बाद उदयपुर हवाईअड्डे पर एयर इंडिया की उड़ान में हुई देरी 


नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। यात्रियों द्वारा कुछ मुद्दे उठाए जाने के बाद सोमवार को उदयपुर से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान में देरी हुई। एयरलाइन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा, उड़ान एआई 470 में कम से कम एक घंटे की देरी हुई और बाद में पूरी उड़ान की गहन जांच के बाद दिल्ली के लिए उड़ान भरी गई।

अधिकारी ने कहा, “कुछ भी गलत नहीं था और विमान को दिल्ली हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतर गया।”

हालांकि, घटनाक्रम के सटीक अनुक्रम का पता लगाना अभी बाकी है, रिपोर्टों में दावा किया गया है कि उड़ान के अंदर एक यात्री के पावर बैंक को चार्ज करते समय समस्या आई थी।

–आईएएनएस

एसजीके


Related Articles

Latest News