एशियाई ट्रेक एंड फील्ड चैंपियनशिप में चीनी खिलाड़ियों ने जीते पुरुष तथा महिला हेम्मर के स्वर्ण पदक


बीजिंग, 14 जुलाई (आईएएनएस)। बैंकाक में चल रही एशियाई ट्रेक एंड फील्ड चैंपियनशिप-2023 में चीनी खिलाड़ियों ने 13 जुलाई को पुरुष और महिला हेम्मर के दो स्वर्ण पदक जीते।

पुरुष हेम्मर के फाइनल में चीनी खिलाड़ी वांग यी ने 72.13 मीटर से स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि महिला हेम्मर के फाइनल में चाओ च्ये ने 69.39 मीटर से पहला स्थान प्राप्त किया।

पुरुष वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में चीनी खिलाड़ी ल्यो तेचु ने 3 मिनट 42.3 सेकेंड से एक कांस्य पदक हासिल किया, जबकि भारत और जापान के खिलाड़ियों ने अलग-अलग तौर पर पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया।

दो दिन की स्पर्द्धा के बाद जापानी टीम अस्थाई तौर पर 7 स्वर्ण 8 रजत और 3 कांस्य से पदक तालिका में पहले स्थान पर रही। जबकि, चीनी टीम 3 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य से दूसरे स्थान पर रही।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस


Related Articles

Latest News