अक्षय ओबेरॉय ने 'फाइटर' में अपनी भूमिका के लिए 10 किलो वजन बढ़ाया


मुंबई, 27 जून (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय ओबेरॉय रिलीज होनेेवाली अपनी फिल्म ‘फाइटर’ के लिए तैयारी कर रहे हैं, जिसमें वह ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण जैसे सितारों के साथ नजर आएंगे। फिल्म में वायुसेना पायलट की भूमिका के लिए अभिनेता ने 10 किलोग्राम वजन बढ़ाया है।

अभिनेता ने ट्रेनर के साथ प्रशिक्षण के पारंपरिक तरीके को अपनाने के बजाय खुद को प्रशिक्षित करके इस लुक परिवर्तन से गुजरने का अवसर लिया। भूमिका के लिए तैयारी के तीन महीने के भीतर अभिनेता ने जो परिणाम हासिल किए हैं, वे काफी प्रभावशाली हैं। उसी के बारे में बात करते हुए अक्षय ने कहा, “मैं फिल्म की शूटिंग से पहले और उसके दौरान बड़े पैमाने पर काम कर रहा हूं। मुझे मांसपेशियां बढ़ाना था, जिसके लिए मैंने व्यक्तिगत रूप से खुद को प्रशिक्षित किया। मुझे वायुसेना पायलट की भूमिका के लिए उपयुक्त दिखने के लिए व्यापक शारीरिक ढांचे की जरूरत थी।“

अभिनेता ने खुलासा किया कि मांसपेशियां हासिल करने के लिए उन्होंने बीच-बीच में कार्डियो के साथ शक्ति प्रशिक्षण किया। उन्‍होंने कहा, “मैं एक वायुसेना अधिकारी की भूमिका निभा रहा हूं और उसकी शारीरिक उपस्थिति चरित्र के अनुरूप होनी चाहिए और इसलिए मैंने इस परिवर्तन से गुजरने का बीड़ा उठाया, क्योंकि यह एक आवश्यकता थी। उन्होंने आगे कहा, मुझे कई महीनों तक कठोर प्रशिक्षण से गुजरना पड़ा।“

‘फाइटर’ का निर्देशन सुपरस्टार निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने किया है, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक ‘पठान’ दी थी।

इसके अलावा अक्षय जल्द ही ‘ब्रोकन न्यूज’ के नए सीजन ‘लाल रंग 2’ पर काम शुरू करने वाले हैं और अपनी फिल्म ‘वर्चस्वा’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

–आईएएनएस

एसजीके


Related Articles

Latest News