इटावा में पार्सल कोच में ओवरलोडिंग के चलती काफी देर तक रुकी ट्रेन



इटावा, 19 जून (आईएएनएस)। कालका मेल सुपरफास्ट ट्रेन रविवार को उत्तर प्रदेश के इटावा रेलवे स्टेशन पर पार्सल कोच में माल अधिक लदा होने के कारण करीब एक घंटे तक रुकी रही। रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रेलवे इटावा के मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक नरेश कुमार ने कहा, निरीक्षण के बाद, यह पाया गया कि ट्रेन के पार्सल कोच में माल की ओवरलोडिंग की समस्या थी, जिसके कारण ट्रेन के चलने में दिक्कत आई। अतिरिक्त सामान को हटाकर इस परेशानी को ठीक किया गया।

ट्रेन के रुकने के दौरान बच्चों सहित यात्रियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।

–आईएएनएस

पीके/सीबीटी


Related Articles

Latest News